
पटना : विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना बिहार के पूर्वी चंपारण के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में होना आरम्भ हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग सहस्र लिंगम की स्थापना उत्साहपूर्वक अरंभ हुआ है। जिसमें यजमान के रूप में समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी और उनके पति सायण कुणाल कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से उपस्थित रहे। कहा जा रहा है कि इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में महादेव की नगरी काशी सहित विभिन्न जगहों से आए विद्वानों द्वारा पूजा पाठ किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार सहित कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।