
दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह महज एक महीना शेष रह गया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तिथि की घोषणा की जा चुकी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से देश के गणमान्य नागरिकों को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में पिछ्ले दिन ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को निमंत्रण भेजा है.। जानकारों ने कहा है कि राम लाल और वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने सोनिया गांधी और खड़गे से मुलाकात की। इसके बाद उन लोगों ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।