बाबा सिद्दकी के हत्या में मास्टर माइंड का खुलासा

0
fastlive news

मुम्बई : एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की हत्या के मामले में पुलिस को एक सबूत हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने इस हत्यकांड के मास्टमाइंड के नाम का पता लगाने में सफलता पाई है। कहा जा रहा है कि इस हत्या के मामले में मुबई पुलिस ने पुणे से एक आरोपी को गिरफतार किया है। जिसमें गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि बाबा सिद्दकी की हत्या को लेकर लॉरेंस गैंग ने दो प्लान तैयार किए थे। जिसमें इस घटना को सही तरह से अजाम देने के लिए गोली चलाने में किसी तरह की चूक न हो इसके लिए दो आरोपी गौरव और रूपेश को झारखड भेजा गया था। जहा दोनों को हथियार मुहैया कराने के बाद उसे फायरिंग करने का अभ्यास कराया गया। पकडे गए आरोपी ने बताया कि इस कांड के मास्टरमाइड शुभम लोणकर है। इस नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस मामले में और छानबीन करने में जुटी हुई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news