पंजाब के जालंधर में एक प्रशासनिक अधिकारी की हत्या

0
fastlive news

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर से एक व्यक्ति की हत्या की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि किसी अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार का शव को नहर के पास फेंक दिया है। सुबह जब स्थानीय लोग नहर की तरफ गए तो नहर के पास एक शव पड़ा हुआ देखा। शव पाए जाने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। शव पाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान पंजाब आई पुलिस संगरूर के डीएसपी दलबीर सिंह देवल के रूप में की। एक अधिकारी की शव पाए जाने के बाद स्थानीय पुलिस इसे गंभीरता से लेकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस हत्या को अंजाम देने वाले हमलावरों को पकड़ने के लिए सभी तरह की कोशिश कर रही है । इधर बताया जा रहा है कि मृतक डीएसपी दलवीर सिंह की गर्दन में एक गोली फंसी हुई है । बताया जा रहा है कि मृतक डीएसपी पूर्व में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। क्षेत्र में शव को लेकर यह कयास लगाया जा रहा है कि किसी दूसरे जगह में घटना को अंजाम देकर हमलावरों ने शव को लाकर वहां फेंक दिया होगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news