
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक हत्या की घटना को अंजाम देकर वहां सनसनी फैला दी हैं। इस हत्या की घटना में भाजपा नेता पंचम दास मानिकपुरी नक्सलियों के शिकार हुए हैं। बताया जाता है कि मंगलवार देर रात नक्सली संगठन के लोग भाजपा नेता पंचम दास मानिकपुरी के घर पर धावा बोला और कुल्हाड़ी से काटकर भाजपा नेता की हत्या कर वहां से फरार होगी। बताया जाता है कि इस घटना के बाद पीपुल्स लिबरेशन गोरिल्ला आर्मी के ओर से हत्या की जिम्मेदारी ली गई है । आर्मी ने इस हत्या का कारण पंचम दास के पुलिस के लिए काम कर नक्सलियों के कार्यों को असुविधा पहुंचाने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा इस घटना को अंजाम देकर वहां संगठन का दबदबा कायम रखने की पूरी कोशिश है। मालूम रहे कि इस घटना के दो दिन बाद 19 अप्रैल को बस्तर में लोकसभा का चुनाव होना है । पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।