जयपुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म

0
fastlive news

जयपुर : राजस्थान के जयपुर से आज एक और युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है । घटना के बाद पीड़ित युवती ने रामनगरिया थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इधर रामनगरिया थाना के पुलिस उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच पड़ताल कर उसे गिरफ्तार करने में जुटी हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जॉब दिलाने के नाम पर आरोपी युवक ने उस युवती को अपने झांसे में लिया। उसके बाद उस युवती को युवक ने नशीली ड्रिंक पिलाई । नशीली ड्रिंक पिलाने के बाद युवती बेहोश हो गई । और इस बेहोशी की हालत में ही आरोपी युवक ने उस युवती के साथ दुष्कर्म किया । और बेहोशी की हालत में ही एक सुनसान जगह में छोड़कर फरार हो गया। जब युवती को होश आया तो उसने रामनगरिया थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news