
श्रीनगर : श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकी के साथ जारी मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। कश्मीर जोन के पुलिस की माने तो जिन आतंकियों को मार गिराया गया है ये दोनों आतंकवादी संगठन एजीयूएच से जुड़े थे। बताया जाता है कि आज से कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल से आये एक मजदूर को आतंकियों ने पुलवामा में मार दिया था। पुलिस की माने तो ये दोनों वही आतंकी है जो उस घटना को अंजाम दिया था।