
लखनऊ : अयोध्या के राम मंदिर के गर्भ गृह के मूर्ति का चयन
कर लिया गया है। राम मंदिर के गर्भ गृह में कर्नाटक के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई रामलला की मूर्ति स्थापित किया जाएगा। उक्त विषय की जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कृष्णशिला पर बनाई गई मूर्ति का वजन 150 से 200 किलोग्राम के बीच का हैं। मालूम हो कि पूर्व में अरुण योगीराज के द्वारा केदारनाथ में शंकराचार्य की मूर्ति भी बनाई थी।