नक्सली बंदी को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश

0
fastlive news

रांची : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने ऑपरेशन ग्रीन हंट और सेना के अस्त्र-शस्त्र पुलिस की ओर से इस्तेमाल करने के विरोध में आज मध्यरात्रि से झारखंड-बिहार बंद का आह्वान किया है, नक्सलियों की ओर से बुलाये गये समर्थन में कई इलाकों में पोस्टर चिपकाये गये हैं, नक्सलियों के भागलपुर-कियुल रेलखंड पर मसूदन स्टेशन के पास केबल पैनल को आग के हवाले करने के कारण इस रेलखंड पर कई रेलगाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया, जिससे झारखंड से गुजरनेवाली रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं, माओवादियों के बंद को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि सभी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में बिशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किये गये हैं, सभी संवेदनशील सार्वजनिक उपक्रमों और सरकारी कार्यालयों की चौकसी बढ़ा दी गयी है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news