लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनयिल ने कुपोषण मुक्त करने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के तत्वावधान में पोषण अभियान के तहत कुपोषण मुक्त झारखंड बनाने के लिए रैली निकाल कर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिणा से किया गया। अध्यक्ष लायन नागेन्द्र साव ने कहा कि कुपोषण मिटाने के लिए जन जागरूकता लाकर इस शाररिक समस्या से निजात दिलाने के लिए विशेषकर माताओं एवं बच्चों को जागरूक करना है। भारत को 2022 तक कुपोषण मुक्त बनाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ रखते हुए नए भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत की कल्पना की थी उसे साकार करने के लिए देशवासियों का स्वस्थ होना जरूरी है। कार्यक्रम में सर्घष विकास क्लब हरिणा का सक्रिय योगदान रहा। इस मौके पर लायंस सेंटेनियल के अध्यक्ष लायन नागेन्द्र साव, सचिव सागर गुप्ता, बीससूत्री सदस्या गीता देवी,सुनील कुमार सिंह, मदन मोहन महतो, सुजीत सुमन, सौरभ कुमार,  शशीकान्त सरण, आशा देवी, मंजु देवी,निर्मला देवी, गौतम रजवार, दिनेश रवानी, संतोष राय,बिनोद रजवार, अजय रजवार, राजकुमार रवानी,विकास रजवार,प्रेम लाल रवानी, बबलु रवानी, विवेक रवानी आदि लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news