टाइगर जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलिन

0
fastlive news

:: दामोदर नदी के भंडारी दाह श्मशान घाट पर किया गया अंतिम संस्कार
:: पुत्र अखिलेश उर्फ राजु ने दी मुखाग्नि
:: हजारों लोगों ने टाइगर जागरनाथ को दी श्रद्धांजली
बाघमारा : झारखंड के शिक्षा व मध निषेघ व उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो का गुरूवार सुबह चैनेई में हुऐ निधन के बाद आज उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलिन हो गया। मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार भंडारीदह दामोदर नदी शमशान घाट पर किया गया। जहां उनके पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू ने गमगीन नम आंखों से अपने टाइगर पिता जगरनाथ महतो को मुखाग्नि दी। आज दोपहर करीब तीन बजे रांची से उनका शव पैतृक गांव अलारगो के सिमराकुल्ही पहुंचा। सीएम हेमंत सोरेन रांची से उनके गांव पहुंच कर स्वंय शवयात्रा की आगवानी की। मंत्री जगन्नाथ महतो का पार्थिव शव के घर पहुंचते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। पिता की मौत से उनकी बेटीयो का हाल खराब था।.

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो,माननीय श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता,परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर, राज्यसभा सदस्या डा. महुआ मांझी आदि ने दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के अलारगो स्थित पैतृक आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की। और उनके परिवार के सदस्यों को संत्वाना दिया । जहां राजकीय सम्मान के साथ उनको विदाई दी गई। दाह संस्कार के दौरान हजारों समर्थक व क्षेत्र के लोग मौजूद थे

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news