
नई दिल्ली : देश के पहले भारतीय गवर्नर और कांग्रेस के पूर्व नेता जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। आर केशवन के भाजपा में शामिल होने और सदस्यता ग्रहण करने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता वीके सिंह, अनिल बलूनी और प्रेम शुका मुख्य रूप से मौजूद थे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मेरा भाजपा के लिए वही योगदान रहेगा, जो रामसेतु बनने के दौरान गिलहरी ने अपना योगदान दिया था। उन्होनें आगे कहा कि वे भी उसी दिशा में भारत के लिए काम करेंगे कि भारत 2047 तक विश्वगुरू बन जाए।