
एजेंसी: जीवन की खोज के लिए लाल ग्रह पर भेजे गए अमेरिकी नासा का रोवर पर्सवरेंस यान 18 फरवरी को लाल ग्रह पर उतरकर अपने कार्य का आरंभ करेगा। नासा के मिशन मार्स के तहत 1,025 किलो वजनी रोवर मंगल र उतरकर वहां जीवन की तलाश करेगा। अगर इस तलाश अभियान के दौरान अमेरिका की रोवर यान जीवन को खोजने में सफल होते है तो यह रोवर डाटा पृथ्वी को भेजेगा। इस मिशन के तहत नासा 19,633 करोड़ रूपये खर्च कर रही है। लाल ग्रह पर भेजे गए इस रोवर को वापस लाने के लिए नासा व यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी 2031 से साझा मिशन भेजेंगे। लाल ग्रह से मंगाए गए सैंपल की जांच धरती पर किया जा सकता है।
