
एजेंसी: दुनिया का सबसे ठंढ इलाकों में एक साइबेरिया अपनी ठंढ रूपी विशेषता को छोड़कर पिछले कई दशकों के रिकाॅर्ड तोड़ गर्मी से वहां के वातारण को गर्म कर रहा है। साइबेरिया में इस तरह के अचानक हो रहे जलवायु परिवर्तन से वैज्ञानिकों के काफी चिंतित होने की बात कही जा रही है। जो साइबेरिया में इस तरह के जलवायु परिवर्तन से वहां के वातावरण पर पड़ रहा असर को साफ साफ देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि साइबेरिया में साल का अधिकतम तापमान 10- 17 डिग्री के बीच ही पहुंच पाता है। लेकिन इस वर्ष के तापमान में काफी इजाफा होने के जो सबूत सामने आए है उससे हर कोई एक बार सोंचने को जरूर मजबूर होगा। कहा जा रहा है कि ग्रीनहाउस प्रभाव के कारण साइबेरिया में गर्मी की संभावना कम से कम 600 गुना तक बढ़ गई है। यह आकंड़ा एक ताजा शोध में पाया गया है।