चीन में 5G नेटवर्क कवरेज वाला पहला जिला बना शंघाई

0
fastlive news

बीजिंग : चीन का शंघाई प्रान्त विश्व का पहला 5G नेटवर्क कवरेज वाला जिला बन गया है, 5G नेटवर्क के साथ- साथ Shanghai  में गीगाबाइट नेटवर्क के ब्रॉडबैंड की भी कवरेज है, सबसे तेज़ ब्रॉडबैंड के मामले में भी Shanghai का स्थान दुनिया में पहला है, चीन की टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी चाइना मोबाइल ने Shanghai के होंगकु में 5G नेटवर्क का ट्रायल रन किया जिसके बाद ही Shanghai को दुनिया का सबसे पहला 5G नेटवर्क कवरेज़ वाला क्षेत्र होने का दावा किया जा रहा है, बताते चलें कि पूरी तरह से कवरेज सुनिश्चित करने के लिये Shanghai के  ‘होंगकु’ में पिछले तीन महीने से 5G बेस-स्टेशन लगाये जा रहे थे, ट्रायल रन के सफल होने के बाद शंघाई के उप महापौर वू किंग ने हुआवेई के मेट एक्स स्मार्टफोन से सबसे पहले 5G वीडियो कॉल किया, यह पहला फोल्डेबल फोन है, 5G सेलुलर मोबाइल टेक्नोलॉजी की नेक्स्ट जनरेशन है जो मौजूदा 4जी नेटवर्क की तुलना में 10-100 गुना तेज स्पीड देता है, 5G के स्पीड को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि जिस फिल्म या वीडियो को आप मिनटों में डाउनलोड करते हैं, उसे 5G आने के बाद सेकेंडों में डाउनलोड किया जा सकेगा, बहरहाल, भारत में 5G कब तक आएगा इसको लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आयी है लेकिन इतना तो तय है तकनीक क्रांति के इस दौर में भारत दुनिया से कदम मिलाने में पीछे नहीं रहेगा|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news