अफगानिस्‍तान में बिगड़ रहे हालातों के लिए पाकिस्‍तान जिम्‍मेदार, तालिबान को कर रहा है मदद: राजदूत फरीद

0
fastlive news

नई दिल्‍ली। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने वहां पर बिगड़े हालात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जब से अप्रैल के बाद अफ़ग़ानिस्तान से अपनी सेना को हटाने का ऐलान किया तब से अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा हालात खराब हुए. 150 के आसपास ज़िलों में युद्ध के हालात है. तालिबान ने बहुत सारे ज़िलों को अपने कब्ज़े में ले लिया है.
फरीद मामुन्दजई ने कहा कि तालिबान को पाकिस्तान से मदद मिल रही है. तालिबान का पाकिस्तान के क्वेटा, पेशावर में नेतृत्व परिषद है. तालिबान के परिवार और निवेश पाकिस्तान में हैं. तालिबान को पाकिस्तान की मदद नहीं मिलती तो अफ़ग़ानिस्तान में हालात ख़राब नहीं होते.
समाचार एजेंसी एएआई को दिए इंटव्यू में अफगानिस्तान के राजदूत ने कहा कि हमारी सेना कार्यवाही कर रही है. हमारी सेना ने पिछले 3 दिनों में 10 ज़िले वापस ले लिए हैं. उम्मीद है कि हम बाकी ज़िलों को भी वापस ले लेंगे. अगले कुछ हफ्तों में हालात बदलेंगे.
उन्होंने कहा कि इनसे दोस्ती अच्छी नहीं है. आज इन बुरे हालातों से हमारा सामना हो रहा है, कल शायद पाकिस्तान की भी नौबत आ जाए. हमारी पाकिस्तान से निवेदन है कि तालिबान से दोस्ती ना करे. आतंकवाद से दोस्ती कभी रंग नहीं लाती है.
मामुन्दजई ने आगे कहा कि भारत ने हमें वायु सेना में जितनी मदद दी है, उस तरह की मदद हमें अब तक इस इलाके में किसी दूसरे देश ने नहीं दी. जितने हथियार हमें भारत ने दिए हैं, उतने हथियार हमें अब तक किसी दूसरे देश ने नहीं दिए. इसके लिए मैं भारत का धन्यवाद करता हूं.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन