कोरोना से ब‍िगड़े हालात के बाद नेपाल ने संयुक्त राष्ट्र से मांगी मदद

0
fastlive news

काठमांडू। नेपाल में कोरोना से बदतर होती जा रही स्थिति को देखते हुए सरकार ने संयुक्त राष्ट्र (UN) व अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मदद मांगी है। इधर अमेरिका ने आवश्यक राजनयिकों के अलावा विदेश विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को परिवार सहित नेपाल छोड़ने की अनुमति दे दी है।

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने संयुक्त राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि जो हमारे पास साधन हैं, उनमें बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। हम समझते हैं, ये साधन अपर्याप्त हैं। हमने वैक्सीन, जीवन रक्षक दवाओं और उपकरणों की मदद मांगी है। नेपाल ने भारत, चीन, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन से भी सहायता की अपील की है।

अमेरिका ने अपने विदेश विभाग के जरूरी अधिकारियों के अलावा सभी से कहा है कि वे परिवार सहित नेपाल छोड़ सकते हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे नेपाल की यात्रा से बचें। वहां संक्रमण से बचने के लिए जरूरी दवाओं तक का अभाव है।

– एजेंसी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन