जम्मू-कश्मीर सरकार की बड़ी कार्यवाही, ग्लोबल आतंकी सैयद सलाउद्दीन के दोनों बेटे नौकरी से बर्खास्‍त

0
fastlive news

आतंकी कनेक्शन और टेरर फंडिंग के मामले में जम्मू- कश्मीर में बड़ी कार्यवाही की गई है। अंतर्राष्ट्रीय आतंकी सैयद सलाउद्दीन के बेटों पर कार्यवाही की खबर आ रही है। टेरर फंडिंग केस की जांच में NIA को आरोपियों के खिलाफ अहम सबूत मिले थे जिसके बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने ये बड़ी कार्यवाही की है। आतंकी कनेक्शन और टेरर फंडिंग केस में जम्मू-कश्मीर सरकार ने ये बड़ी कार्यवाही की है।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने आतंकी कनेक्शन और टेरर फंडिंग केस में ग्लोबल आतंकी सैयद सलाउद्दीन के दोनों बेटों सैयद शकील अहमद और शादिर युसुफ समेत कुल 11 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि शकील अहमद श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में काम करता था वहीं शाहिद युसूफ श्रीनगर में कृषि विभाग में काम करता था।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने सैयद सलाहुद्दीन के दोनों बेटों (सैयद शकील अहमद और शादिर युसुफ) समेत कुल 11 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। 4 कर्मचारी अनंतनाग, 3 कर्मचारी बडगाम, पुलवामा और बारामूला से एक-एक कर्मचारी को बर्खास्त किया गया है। बता दें कि हिजबुल का चीफ सैयद सलाहुद्दीन 2017 से अमेरिका की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है।
सलाउद्दीन के दोनों बेटे जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरी में थे। सलाउद्दीन के दो बेटों को टेरर कनेक्शन में बर्खास्त किया गया है। कुल 11 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है जिनमें सलाउद्दीन के दो बेटे भी शामिल है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को छापेमारी और पूछताछ में टेरर फंडिंग के सबूत मिले थे।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में राज्य की सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों के संदेह में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (C) के तहत पास ऑर्डर से सरकार को अधिकार है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को बिना जांच कमेटी का गठन किए बर्खास्त किया जा सकता है। टास्क फोर्स में पुलिस, कानून और न्याय, विधायी विभाग के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन