डेंटिस्‍ट्री में सुमित्रा मित्रा ने जीता प्रतिष्ठित यूरोपियन इन्वेंटर अवॉर्ड 2021

0
fastlive news

नई द‍िल्‍ली। भारतीय मूल की अमेरिकन महिला सुमित्रा मित्रा ने यूरोप के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक को जीत कर पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। उन्‍होंने यूरोपियन इन्वेंटर अवॉर्ड 2021 जीता है। ये अवार्ड नॉन यूरोपियन पेटेंट ऑफिस कंट्रीज कैटगरी में उनकी डेंटिस्‍ट्री में नैनोटेक्‍नॉलिजी के इस्‍तेमाल को लेकर दिया गया है। आपको बता दें कि सुम‍ित्रा ने दुनिया में पहली बार पहली बार नैनो पार्टिकल्‍स के जरिए दातों को और अधिक मजबूत बनाने की तकनीक दुनिया के सामने पेश की थी।

उनकी इस तकनीक का इस्‍तेमाल पूरी दुनिया में एक अरब लोगों पर सफलतापूर्वक किया जा चुका है। यूरोपियन पेटेंट ऑफिस के अध्‍यक्ष एंटोनियो केंपिनोज के मुताबिक, सुमित्रा ने इस फील्‍ड को बिल्‍कुल नए आयाम देने का काम किया है। दांतों को रेस्‍टोर करने के क्षेत्र में उनकी ये तकनीक एक क्रांतिकारी कदम साबित हुई है। इस तकनीक से इस क्षेत्र को ही व्‍यापक बना दिया है जिसका फायदा वर्तमान में करोड़ों लोग उठा रहे हैं। गौरतलब है कि सुमित्रा ने अपनी इस तकनीक को इसको पेटेंट भी करवाया है।

एंटोनियो के मुताबिक, उनकी इस तकनीक को इस्‍तेमाल करते हुए अब 20 वर्ष हो चुके हैं। उनकी इस नई खोज और तकनीक की वजह से ही नई पीढ़ी इस तरफ अधिक आकर्षित हुई है। ये आने वाले डॉक्‍टरों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनी है। उन्‍होंने ये भी बताया है कि यूरोपियन इन्वेंटर अवॉर्ड सेरेमनी इस बार पहली बार डिजिटल तरीके से हो रही है। यही वजह है कि पहली बार इससे पूरी दुनिया के लोगों को जुड़ने का मौका मिला है।
– एजेंसी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन