पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने कहा, मुझे हाउस अरेस्ट किया गया

0
fastlive news

लखनऊ। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का कहना है कि उन्‍हें हाउस अरेस्ट किया गया है जबकि पुलिस के अनुसार कानून-व्‍यवस्‍था बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर उन्‍हें गोरखपुर जाने से रोका गया है।
बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के बाहर रेप पीड़िता और उसके सहयोगी के आत्मदाह की कोशिश के बाद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर लगे आरोपों को लेकर लखनऊ पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, अमिताभ ठाकुर ने पुलिस पर गैरकानूनी हिरासत का आरोप लगाया है। अमिताभ ठाकुर आज गोरखपुर जाने वाले थे।
दरअसल, योगी सरकार के मामले में जांच के आदेश देने के बाद से पुलिस एक्शन में है। रेप पीड़िता और उसके सहयोगी ने आत्मदाह से पहले अमिताभ ठाकुर पर घोसी सांसद अतुल राय का साथ देने का आरोप लगाया था।
अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा- ‘4/6 रेल विहार कॉलोनी, गोमतीनगर में पुलिस घेरे में हूं। यह चिट्ठी दी पर सीओ ने जाने से मना कर दिया है। आगे की बात बताऊंगा। अरेस्ट संभव है। दूसरे पक्ष में डर बहुत ज्यादा है। जाने देने से बहुत डर रहे हैं।’
अमिताभ ठाकुर ने लगाया गैरकानूनी हिरासत का आरोप
अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया कि उन्हें जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जाना था लेकिन गोमतीनगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सीओ को दिए अपने पत्र में अमिताभ ठाकुर ने लिखा, ‘आपने बताया गोरखपुर में खतरा है। यदि ऐसा है तो सुरक्षा सुनिश्चित करें। नहीं जाने की कोई कानूनी वजह हो तो पालन करूंगा तत्काल, अन्यथा कार्यक्रम तय है। यदि रोका जा रहा है तो यह गैरकानूनी डिटेंशन हो रहा है।’ पुलिस ने कहा कि ‘उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, केवल उन्हें गोरखपुर जाने से रोका गया है। वहां उनके जाने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।’
16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह की कोशिश
आत्मदाह से पहले दोनों पीड़ितों ने अमिताभ ठाकुर पर डॉन मुख्तार अंसारी और बलात्कार के आरोपी सांसद अतुल राय के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया था। 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के सामने बीएसपी के घोषी सीट से सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती और उसके साथी ने आत्मदाह की कोशिश की थी। दोनों का दिल्‍ली के राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह युवक ने दम तोड़ दिया।
बीएसपी सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप
इस मामले में वाराणसी के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। यूपी के बलिया की रहने वाली युवती ने 2019 में बसपा सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए वाराणसी के लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि अतुल राय ने अपने लंका स्थित फ्लैट पर उससे बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इस मामले में सांसद अतुल राय जेल में बंद हैं।
सांसद के भाई ने पीड़िता पर लगाया आरोप
वहीं, सांसद के भाई पवन कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट की अदालत में युवती और उसके साथी के खिलाफ गिरोह बनाकर हनी ट्रैप और जालसाजी करने की शिकायत की थी। पवन का आरोप था कि दोनों मिलकर राजनीति से जुड़े लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और पैसों की वसूली करते हैं। अदालत ने कैंट पुलिस को युवती और उसके सहयोगी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।
अमिताभ ठाकुर पर अतुल राय को बचाने का आरोप
निर्देश के मुताबिक इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की लेकिन दोनों फरार हो गए थे। गिरफ्तारी न हो पाने पर अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
आत्मदाह के पहले पीड़िता और उसके साथी ने फेसबुक लाइव पर आकर अमिताभ ठाकुर, वाराणसी के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक, कोतवाल राकेश सिंह, विवेचक गिरिजा शंकर समेत कई अधिकारियों पर आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप था कि जब मामला कोर्ट में विचाराधीन था, तब अमिताभ ठाकुर ने हस्तक्षेप कर अतुल राय का समर्थन किया था।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन