फोन टैपिंग मामला: रविशंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस कर रही है स्‍तरहीन राजनीति

0
fastlive news

नई दिल्‍ली। फोन टैपिंग मामले पर रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकार पर स्तरहीन आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का इतिहास ही जासूसी का रहा है वो हमपर ऐसे शर्मनाक हमले कर रहा है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आखिर मानसून सत्र के पहले ही पैगासस का बम क्यों फोड़ा गया है. क्या इसके पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हाथ है. मैं यह कहना चाहता हूं कि क्या भारत में कुछ पार्टियां सुपारी लेकर काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं.
कांग्रेस पार्टी अपनी दुर्गति छुपाने के लिए सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रही है. हम इस तरह के आरोपों की निंदा करते हैं. मंत्री रविशंकर ने कहा कि Pegasus मामले में ना तो सरकार और ना ही भाजपा के खिलाफ कोई सुबूत हैं. यह आरोप अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है, जो देश भारत की तरक्की को देख नहीं ना पा रहे हैं पीएम मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह तरक्की की है उसके खिलाफ यह साजिश है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश सबकुछ देख और समझ रहा है. कांग्रेस ने जिस तरह का शर्मनाक आरोप लगाया है वह भारत पर हमला है. इससे पहले लोकसभा में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कांग्रेस के सभी आरोपों को खारिज किया.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन