यूपी में अब साप्‍ताहिक बंदी के दिन भी खुलेंगे धार्मिक स्‍थल

0
fastlive news

लखनऊ। कोरोना की दूसरी लहर के सुस्त पड़ने के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के धार्मिक स्‍थल अब साप्‍ताहिक बंदी के दिन खोलने का फैसला लिया हैं. कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग धार्मिक मान्‍यताओं की पूर्ति कर सकेंगे. योगी सरकार ने इसके लिए सोमवार को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. एक समय में धर्म स्‍थल के अंदर केवल 5 श्रद्धालु ही मौजूद रह सकेंगे. प्रदेश में कोरोना के लगातार घटते मामलों और तेजी से सामान्‍य होते हालात को देखते हुए योगी सरकार ने धार्मिक स्‍थलों को साप्‍ता‍हिक बंदी के दिन भी खुले रखने का फैसला लिया है. कोरोना के कारण लंबे समय से धार्मिक स्‍थलों के बंद रहने के कारण लोग अपने आराध्‍य के दर्शन और पूजन के लिए परेशान थे.
इसको देखते हुए राज्‍य सरकार ने धार्मिक स्‍थलों को साप्‍ताहिक बंदी के दिन भी खोलने का फैसला किया है. सरकार ने कहीं भी अनावश्‍यक भीड़ नहीं जुटने देने के निर्देश पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दिया है. सरकार ने इस दौरान पुलिस को लोगों के साथ संवेदनशील व्‍यवहार करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस का सहयोगी रवैया अपनाते हुए सम्‍मानजनक तरीके से कानून का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. गौरतलब है कि कोरोना को काबू में करने के साथ ही योगी सरकार क्रम बद्ध तरीके से हालात को सामान्‍य करने में जुटी है. सोमवार को प्रदेश में बाजार,रेस्‍टोरेंट और शापिंग माल रात 9 बजे तक के लिए खोल दिए गए. साप्‍ताहिक बंदी प्रदेश में फिलहाल लागू रहेगी. साप्‍ताहिक बंदी के दौरान बाजारों ,रिहायशी इलाकों और दफ़तरों को सेनिटाइज किया जाएगा.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन