
मथुरा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप व राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर को भी 24 मई तक बंद रखने की घोषणा श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट की ओर से की गई है।
इस संबंध में श्रीकृष्ण-जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा द्वारा मंदिरों में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर पूर्व में 9 मई तक घोषित प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 24 मई तक करने की घोषणा की गई है।
श्री शर्मा ने सभी भगवतभक्तों से व्यापक जनहित में लॉक डाउन सम्बन्धी निर्देशों का अनुपालन करने व कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया है।
– Legend News