1 महीने तक कर्क राशि में रहेंगे सूर्य, व‍िमान दुर्घटना व जलआपदा की आशंका

0
fastlive news

आज 16 जुलाई, शुक्रवार को सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश हो गया है जो 17 अगस्त तक रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। साथ ही मौसमी बदलाव भी होंगे। सूर्य हर महीने राशि बदलता है और हर साल इसी दौरान कर्क राशि में रहता है।

सूर्य कर्क राशि में तो है लेकिन मकर राशि में मौजूद शनि के साथ दृष्टि संबंध बना रहा है। इसके प्रभाव से वृष, कन्या, तुला, और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं मेष, मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।

सूर्य-शनि के अशुभ योग से विमान दुर्घटना की आशंका
सूर्य और शनि का दृष्टि संबंध बनने से विमान दुर्घटना होने की आशंका है। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में अचानक मौसम बदलेगा। शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहेगा। राजनैतिक नजरिये से समय अच्छा रहेगा। महंगाई में भी कमी आने के योग बनेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय संबंधों में सुधार हो सकता है। विरोधी शक्तियां कमजोर होंगी।

सूर्य का राशि बदलना 4 राशियों के लिए शुभ
वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है।

4 राशियों को रहना होगा संभलकर
सूर्य के कर्क राशि में आ जाने से कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 4 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

अन्य 4 राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय
सूर्य के कर्क राशि में आ जाने से मेष, मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 4 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन