झारखंड वासियों के खुशहाल जीवन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान जगन्नाथ की पुजा अर्चना की

0
fastlive news

रांची:  झारखंड वासियों के खुशहाल जीवन के लिए सूबे के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की पुजा अर्चना की। सीएम हेमंत सोरेन ने इस कोरोना काल में विकट स्थिति से राज्य को छुटकारा दिलाने के लिए रथयात्रा के अवसर पर धुर्वा जगरनाथपुर स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में माथा टेक भ्गवान से झारखंड वासियों की कुशलता की कामना की। इस तरह हेमंत सोरेन ने अपने एवं अपने प्रदेश के सवा तीन करोड़ आम जन मानस की सुख समृद्धि एवं कुशलता की कामना करने के साथ साथ प्रदेश में अन्न की अच्छी फसल होने की भी कामना भगवान से की। जो भी हो झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपने प्रदेश वासियों के खुशहाली के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना कर लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि आने वाले हर सुख दुख में वे प्रदेश के आम जनताओं के साथ खड़ा है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news