
राँची : बुंडू पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 4 डकैतों को धर दबोचा। अपराधी स्थानीय जगह में डकैती की योजना बना ही रहे थे कि पुलिस को उनकी योजना बनाने की जानकारी गुप्त सूचना के माध्यम से मिल गई। पुलिस ने अपराधियों के पास से 2 देशी पिस्टल, 2 गोली, एक बोलेरो, एक पल्सर और 3 मोबाइल बरामद किया हैं यह अपराधी के पास जितनी सुविधा थी इससे साफ पता चल रहा है कि वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। हलांकि पुलिस अपराधियों से घटना की सच्चाई उगलवाने की पूरी कोशिश कर रहे है। ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने बुंडू थाना में पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी।