
रांची: मांडर थाना के चील टोली में गुरुवार की रात असमाजिक तत्व के लोगों ने मीना टोप्पो नामक महिला की स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। जिससे स्कूटी का अधिकांश हिस्सा जल चुका है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने के मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर छानबीन में जुट गई है। बातया जाता है कि गुरूवार की रात मीना टोप्पो अपनी बाइक को घर के आंगन में खड़ी कर दो बच्चों के साथ घर के अंदर सो गई। सोने के कई घंटे के बाद उसके पड़ोसियों द्वारा उसके आंगन में आग लगा देख उसके घर पर आए। तो स्कूटी आग से जल रही थी। वहीं टोप्पों को आवाज देने पर उसे घर के अंदर से आवाज आई लेकिन बाहर से असमाजिक तत्व के लोगों द्वारा छिटकनी बंद किए जाने के कारण वे बाहर नहीं निकल पा रही थी। तबही पड़ोसियों से उसके घर में लगे छिटकनी को खोलकर मीना टोप्पो सहित उसके बच्चों को बाहर निकाला। और स्कूटी में लगे आग को किसी तरह काबू में किया। इस तरह पड़ोसियों की तत्परता से अगलगी की एक बड़ी घटना होने से मांडर थाना क्षेत्र के चील टोली बच गया।
