रांची के पहाड़ी मंदिर में प्रथम दिन पहली सोमवारी को छाया रहा संन्नाटा

0
fastlive news

रांची:  सावन की प्रथम दिन और पहली सोमवारी को श्रद्धालु स्वयं बाबा मंदिर की ओर खीचे चले आते है। लेकिन इस बार प्रथम दिन और पहली सोमवारी को लोग बाबा भोलेनाथ के चैखट में षाष्टांग प्रणाम तो दूर दर्शन भी करने को बंचित रह गए है। जी हां हम बात कर रहे है रांची के बाबा भोले नाथ के पहाड़ी मंदिर की। जो आज के दिन उक्त मंदिर में राचीं ही नहीं अड़ोस पड़ोस के प्रायः जिलों के हजारों लोग बाबा भोले नाथ के चैखट पर माथा टेक बाबा के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामाना करते थे। लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण ने ऐसा जख्म श्रद्धालुओं को दिया है। जो आने वाले कई पीढ़ियों तक याद रहेगा। कोरोना संकट के इस दौर में पहाड़ी मंदिर में सोमवार को पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में प्रवेश करने पर पूरी तरह से पावंदी लगा दी गई थी। लेकिन नियमतः मंदिर में अहले सुबह परंपरागत पुजा अर्चना तो की गई। लेकिन इसके बाद मंदिर के कपाट को बंद कर मंदिर परिसर में पुलिस मुस्तैद कर दिया गया। श्रद्धालुओं को बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई थी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news