
रांची : हम सभी को दिल में एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण की भावना के साथ दुनिया को संदेश देकर देश की एकता और अखंडता को हमें अक्षुण्ण रखने की जरूरत है। हमारी एकता में ही हमारी विशेषता छिपी हुई है। उक्त बातें सूूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरूवार को लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती अवसर पर जिला स्कूल परिसर रांची में राष्ट्रीय एकता दिवस में आयोजित एकता दौड़ के बाद कार्यक्रम में उपस्थित गण्मान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को पूर्व में सम्मान देने का कार्य किसी ने नहीं किया। 2014 के बाद केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान देकर लौह पुरूष सरदार के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए एकता दौड़ सहित विभिन्न प्रदेशों में उनके सम्मान में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देने का बिड़ा भाजपा सरकार ने उठाया है। जो आज पूरे देश के लोग काफी उत्साह के साथ उन्हें याद कर उनकी जयंती मना रहे है। इस अवसर पर रांची सांसद श्री संजय सेठ, कोडरमा सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, कांके विधायक श्री जीतू चरण राम, मांडर विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर, मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी, पुलिस महानिदेशक श्री कमल नयन चैबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उपायुक्त रांची समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।