कोरोना: भारत के लिये योगदान देंगे ऑस्‍ट्रेल‍ियाई क्र‍िकेटर

0
fastlive news

नई द‍िल्‍ली। ऑस्‍ट्रेल‍ियाई क्र‍िकेटर तेज गेंदबाज पैट कमिंस समेत आस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटर 12 घंटे के गेमिंग लाइव स्ट्रीम में भाग लेंगे जिसके जरिये कोरोना संकट से जूझ रहे भारत की मदद के लिये यूनिसेफ पैसा जुटा रहा है।

तेज गेंदबाज जोश लालोर की पहल पर हो रही इस मुहिम में कमिंस, स्पिनर नाथन लियोन, हरफनमौला और तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भाग लेंगे। वे क्रिकेट के बारे में बात करने के साथ अपने गेमिंग कौशल की भी बानगी पेश करके एक लाख डॉलर एकत्र करेंगे।

यह मुहिम एक बजकर तीस मिनट पर शुरू होगी जिसमें मोइजेस हेनरिक्स, महिला क्रिकेटर एलिसा हीली और दक्षिण अफ्रीका की रीली रोसोउ भी हिस्सा लेंगी।

लालोर ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर होने के नाते हमारा भारतीयों से अनूठा रिश्ता है. भारतीय क्रिकेट के दीवाने हैं और हर क्रिकेटर का तहेदिल से स्वागत करते हैं, हम भारत के लिये धन जुटा सके तो काफी अच्छा होगा।’’

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के नये सीईओ निक हॉकली और आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग भी इसमें भाग लेंगे।
आस्ट्रेलिया क्रिकेट अभी तक यूनिसेफ आस्ट्रेलिया की भारत कोरोना संकट अपील पर 280000 डॉलर एकत्र कर चुका है।
-एजेंसी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन