
नई दिल्ली : आईपीएल के इतिहास में रविचंद्रन अश्विन रिटायर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने है। टीम हित में लिए गए उसके इस तरह के फैसले से उनकी खुब तारीफ भी हो रही है। रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी और टी 20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने है। यह फैसला आश्विन ने राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर के बीच मैच जारी था। यह फैसला अश्विन ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए पारी के 19वें ओवर में खुद को रिटायर आउट किया। उनके रिटायर की घोषणा किए जाने के बाद उनके जगह पर रियान पराग ने बल्लेबाजी की पारी संभाली।