
कोलकाता: सितबर में यूएई में होने वाले आईपीएल के दौरान महिलाओं की टी – 20 चैलेंजर सीरीज होगी। उक्त बातों की घोषणा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगूली ने कही। गांगूली ने इस महिला टी – 20 लीग मैच के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि टी – 20 चैलेंजर सीरीज के पहले महिला टीम का कैंप भी लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व वर्ष 2018 में पहली बार वुमेंस टी – 20 चैलेंज पहली बार खेला गया था। हलांकि इस सीरीज के लिए शेड्यूल का खुलासा अभी तक नहीं किया गया। इतना तय माना जा रहा है कि पिछले साल की तरह इस बार भी आईपीएल के लास्ट फेज में 1-10 नवंबर के बीच में वुमेंस चैलेंजर सीरीज होने की पूरी संभावना है।