
नई दिल्ली: विदेशों से भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवाहन कल्याण मंत्रालय ने नए दिशा निर्देश जारी किए है। मंत्रालय की ओर से जारी यह दिशा निर्देश आठ अगस्त से लागू होने वाली है। इस दिशा निर्देश में कहा गया है कि यात्रियों को एक शपथ पत्र भी देना होगा। वहीं 14 दिन के क्वारंटीन पीरियड का पालन करेंगे। दिशा निर्देश में सभी यात्रियों को यात्रा से 72 घंटे पहले नई दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट पर सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म भरना अनिवार्य कर दिया है।