
एजेंसी : वर्ष 2024 टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका अमेरिका और वेस्टइंडीज को संयुक्त रूप से मिला है । वर्ष 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज में स्टेडियम बन कर तैयार हैं। लेकिन अमेरिका में स्टेडियम के निर्माण को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। कहा जा रहा है कि पिछ्ले दिन ICC ने बुधवार को न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का अनावरण कर अनिश्चितता को निश्चितता में लाने को सुनिश्चित किया है। जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क का नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम वर्ष 2024 टी20 वर्ल्ड कप के कुल आठ मैचों की मेजबानी करेगा