
चेन्नई : कुआलालंपुर जा रहे 130 यात्रियों से भरी एक
अंतरराष्ट्रीय विमान का पहिया फट गया । सौभाग्य से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी । बताया जा रहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय विमान चेन्नई से कुआलालंपुर जा रहा था। सूत्र का कहना है कि 130 यात्रियों को लेकर जैसे ही विमान मलेशिया के कुआलालंपुर जाने के लिए उड़ान भरने वाला था कि विमान का पिछला टायर फट गया। घटना के बाद अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्रियों को उनकी सुरक्षा को लेकर उन्हे तुरंत सूचना दे दिया गया। इसके बाद विमान के सभी यात्रियो को शहर के विभिन्न होटलों में रहने का व्यवस्था कर दिया गया है। घटना के बाद सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।