आईपीएल 2025 का आगाज 23 मार्च : राजीव शुक्ला

0
fastlive news

नई दिल्ली : क्रिकेट प्रेमियों के एक लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि इस वर्ष आईपीएल आगाज 23 मार्च 2025 से होने जा रहा है। उक्त बातों की जानकारी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को पत्रकारों को दी। इस बड़े किकेट खेल की विशेष जानकारी मीडिया को देते हुए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2025 के आईपीएल टूर्नामेंट के 18वीं सीजन का आरंभ 23 मार्च से होने जा रहा है। जो मई 2025 तक चलेगा। शुक्ला ने इस सीजन के फाइनल मैच की जानकारी देते हुए कहा कि इस आईपीएल का फाइनल मैच 25 मई 2025 को खेला जाएगा। वर्ष 2025 के आईपीएल टूर्नामेंट की जानकारी तो सामने आई है लेकिन इस टूर्नामेंट की अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की माने तो 23 मार्च से आईपीएल 2025 का आगाज होना संभव: तय है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news