
नई दिल्ली : 12 जनवरी 2025 का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास दिन कहा जा सकता है। क्योंकि 12 जनवरी को श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट टीम एक बार भिड़ने जा रही है। यह मैच कोई ओर मैच नहीं बल्कि शारीरिक रूप से विकलांग चैंपियन ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट है। जिसमें भारत और पाकिस्तान के शारीरिक रूप से विकलांग खिलाडियों का मुकाबला होना है। इस मैच का मेजवानी श्रीलंका की ओर से किया जा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के प्रथम दिन 12 जनवरी को ही सबसे पहले कोलंबो के स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला होना है।