पीएम मोदी सभी समस्या का समाधान करने में सक्षम हैं : ट्रंप

0
fastlive news

वाशिंगटन (एज.) : दोस्ती की मिशाल कायम करने के साथ-साथ एक दूसरे के देश के स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी वक्तव्य को कहकर पूरी दुनिया को दो टुक सोचने को मजबूर कर दिया। यह वाक्या कोई ओर नहीं दो देश के महान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय दिया जब वे दोनो मीडिया से अपनी बात रख रहे थे। मीडिया से मुखातिब होने के पूर्व ही दोनो देशों के बीच व्यापार सौदा को लेकर कई महत्वपूर्ण समझौते भी हुए। वहीं कश्मीर के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा भारत के पास एक महान पीएम है वह सभी समस्या को हल करने की क्षमता रखते है। यानि ट्रंप ने अपनी बातों ही बातों में इशारा कुछ ओर ही कह गए। इधर मोदी ने ट्रंप को भारत का अच्छा दोस्त बताया। इस द्विपक्षीय बैठक में जो समझौता हुए है उसे मोदी ने काफी कारगर साबित होने की बात कही।

स्वच्छ भारत मिशन के लिए मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड
स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल-मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर का अवार्ड भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया। पुरस्कार मिलने के बाद मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान उन्हें नहीं बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का है जो इस अभियान को सिद्ध करने में साकारात्मक योगदान दिए है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड महात्मा गांधी के 150वीं जन्म दिन पर उन्हें प्रदान करना काफी गर्व की बात है।

ट्रंप ने मोदी को फादर ऑफ इंडिया कहां
इंडिया पैसिफिक आईलैंड की बैठक हुई जिसमें मोदी ने कहा कि भारत का रिस्ता सभी के साथ मैत्रीपूण है। भारत ने हर देश के विकास के लिए अपनी भागीदारी देने में कभी संकोच नहीं किया है। बैठक के दौरान राष्टपति ट्रंप ने मोदी को फादर ऑफ इंडिया कहकर संबोधित तो किया ही वहीं मोदी को ट्रंप ने रॉकस्टार एलविस प्रेसली की तरह काफी लोकप्रीय भी बताया। इस दौरान मोदी ने हाउडी मोदी कार्यक्रम की एक फ्रेम की तस्वीर भी ट्रंप को पेश किए। आतंकवाद की समस्या को लेकर मोदी ट्रंप के बीच करीब 45 मिनट तक अच्छी तरह से बातचीत हुई।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news