भारत पूरी दुनिया के लिए कोरोना का वैक्सीन बना सकता है: बिल गेट्स

0
fastlive news

एजेंसी:  भारतीय दवा उद्योग न केवल देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए वैक्सीन बना सकता हैं। उक्त बातें माइक्रोसाॅफ्ट के को – फाउंडर बिल गेट्स ने कही। एक इंटरव्यू के दौरान बिल गेट्स ने कहा कि भारत का दवा उद्योग जिस तरह से अन्य बीमारियों के लिए काम करता है। उसी तरह भारतीय दवा उद्योग अपनी पूरी क्षमता के साथ कोरोना के खिलाफ वैक्सीन तैयार करने में लगा हुआ है। इन बातों को कहते हुए बिल गेट्स ने पूर्व में भारत द्वारा कई महत्वपूर्ण चीजों के तैयार होने से संबंधित जानकारी के अनुसार दो टूक शब्दों में कहा कि भारत में कई महत्वपूर्ण चीजें हुई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news