अमेरिका के बाद भारत में सर्वाधिक कोरोना जांच हुई: कायले मैकनेनी

0
fastlive news

एजेंसी: अमेरिका के बाद भारत में सर्वाधिक कोरोना की जांच हुई है। उक्त बातों का दावा व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने कही है। मैकनेनी ने कोरोना वायरस की जांच के संबंधम में अपने दावा में कहा है कि अमेरिका में सबसे अधिक 4.2 करोड़ से अधिक कोरोना नमूने की जांच की गई है। वहीं अमेरिका के बाद भारत ही एक ऐसा देश है जहां 1. 2 करोड़ लोगों की कोरोना के नमूनों की जांच हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना जांच के मामले में अमेरिका पूरे विश्व में आगे चल रहे है। कायले ने अपने एक बयान में कहा है कि रिकाॅर्ड जांच करने का ट्रंप प्रशासन का कदम पूर्ववर्ती प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के ठीक विपरीत है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news