
एजेंसी: भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूएई ने भारत के साथ अपनी गहरी दोस्ती की मिशाल पेश कर पूरी दुनिया को दिखा दिया है। जो भारत के स्वतंत्रता दिवस के इस महापर्व में भारत की खुशी में ही अपनी खुशी का इजहार किया है। तबही तो यूएई ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंग कर पूरी दुनिया को भारत से अपनी गहरी दोस्ती रखने की मिशाल को दिखा दिया है। कहा जा रहा है कि यूएई ने पिछले साल भी भारत के इस स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल होकर बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंग कर पूरी दुनिया को अपनी दोस्ती का इजहार किया था। वहीं इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुर्ज खलीफा टाॅवर के पास भारी संख्या में भारतीयों ने भारत के स्वतंत्रता दिवस की खुशी को मनाया।
