
एजेंसी: यूरोपियन देश जल्द ही एस्ट्रा जेनेका आॅक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन लगाना आरंभ करेगा। यह फैसला यूरोपियन देशों ने तब लिया जब यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी की ओर से इस कोरोना वैक्सीन को लेकर पूरी तरह से लगाने की क्लीनचीट दी गई। यूरोपियन के जिन देशों में कोरोना के इस एस्ट्राजेनेका आॅक्सफोर्ड वैक्सीन लगाने पर अपनी राय दी है उनमें मुख्य रूप से स्पेन, पुर्तगाल, नीदरलैंड, जर्मनी, इटली, फ्रांस, लात्विया,लिथुआनिया, और साइप्रस समेत कई देश शामिल है। हलांकि इन देशों के अलावा दो ऐसे देश आयरलैंड और स्वीडन ने हालात का रिव्यू करने के बाद ही फैसला लेने की बात कही है। इस कोरोना वैक्सीन के लगाने पर ब्लड क्लाटिंग के साइड इफेक्ट्स होने की भी बात कही जा रही है। लेकिन इस बात पर कितनी सच्चाई है इसका यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी की ओर से कोई पुख्ता जानकारी नही दी गई है।
