
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। जिसमें भाजपा में गुरूवार को 157 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी तो की। लेकिन उनमें से सर्वप्रथम 148 उम्मीदवारों की ही घोषणा की थी। लेकिन बाद में भाजपा चुनाव समिति द्वारा मंत्रणा किए जाने के बाद ही 8 मुस्लिम उम्मीदवारों की नामों की घोषणा की गई। इस तरह भजपा ने अबतक कुल 289 उम्मीदवारों के नामों को अपनी उम्मीदवारों की सूची में फाइनल कर दिया है। भाजपा ने इस बार पश्चिम बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के लिए कई नामचीन हस्तियों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने जिन नामचीन हस्तियों को चुनाव मैदान में उतारा है उनमें मुख्य रूप से एक केंद्रीय मंत्री सहित पांच मौजूदा सांसद शामिल है।
