
रिपोर्ट : काशीनाथ
बाघमारा : स्थानीयता के आधार पर ब्लॉक 2 क्षेत्र में संचालित होने वाले आउटसोर्सिंग कंपनियों में युवाओं को नियोजन देना होगा। इसी मांग के साथ बीसीसीएल ब्लॉक 2 क्षेत्र के बेनीडीह में अम्बे माईनिग आउटसोर्सिंग के नियोजन नीति के खिलाफ व स्थानीय युवकों को रोजगार देने की मांग को लेकर जेएमएम नेता अजमूल अंसारी और भाकपा माले नेता बलदेव वर्मा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कंपनी के मुख्य द्वार पर किया।प्रदर्शनकारियों ने सैंकड़ो की संख्या में कंपनी कार्यालय के मुख्य द्वार पर उपस्थित होकर जमकर प्रदर्शन किया। इनकी माने तो खदान के आस पास के युवाओं को इस कम्पनी में नियोजन देने की मांग को लेकर अम्बे प्रबंधक को एक मांगपत्र पूर्व में ही दिया गया था। बाउजूद अम्बे प्रबंधक ने इसकी अनदेखी कर दूसरे राज्यो के लोगों को कंपनी में कार्य पर रखी हैं। जेएमएम-भाकपा माले नेता ने अम्बे प्रबंधन को चेतावनी देते हुए आगामी 21 जून को कंपनी का चक्का जाम करने का ऐलान भी किया। धरना में संजय प्रमाणिक, मनोज कुम्हार, आशिफ खान, इजराइल अंसारी, क्रांति खान, शैफ अली, सीताराम भुईया, जटल भुईया, मनसा भुईया, लाला ठाकुर, उत्तम ठाकुर, बबलू पांडेय, गुडडू सिंह अफजल खान, शरीख खान, टीपू सुल्तान, अब्बास खान, लाडला खान, शमशाद खान, मंसूर अंसारी, राजू प्रामाणिक, भुनेश्वर दास, दीपक यादव आदि मौजूद थे।
