
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : नेशनल डाक्टर्स डे पर लायन्स क्लब बाघमारा द्वारा गुरुवार को सीएचसी बाघमारा मे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चिकित्सकों को सम्मानित करने के साथ साथ अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया। क्लब द्वारा डॉ मनीष कुमार, डॉ आलोक श्यनंदन, डॉ मिनी बालन, डॉ मीनाक्षी दुबे, डॉ गालीब हुसैन, डॉ भारती पटनायक, डॉ अंबिका सिंह, डॉ सौरभ, डॉ मनोज तथा डॉ कविता को सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह विशेष दिन सभी डाक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मियों को सर्मपित है।
जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करते हैं। कोरोना महामारी ने फिर एक बार लोगों को डाक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिया गया योगदान और बलिदान कि यादों को ताजा कर दिया है। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में सीएचसी बाघमारा प्रभारी डॉ मनीष कुमार ने लायन्स क्लब बाघमारा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएचसी बाघमारा के चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों के सहयोग से कोरोना के क्षेत्र में पूरे जिले में हम सबसे बेहतर कार्य करने में सफलता हासिल किऐ हैं। इसके लिए चिकित्सकों के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी। कार्यक्रम में एसएन राय, पीके औझा, निगम कुमार, राजेंद्र नापीत, हिमांशु जम्मुआर, प्रबीर राय सहित कई लोग उपस्थित थे।

