
फास्टलाइव न्यूज़ । रांची : देश मे कोयला उत्पादन के क्षेत्र में झारखंड का नाम जग जाहिर हैं। प्रोविजनल कोल स्टैटिस्टिक्स रिपोर्ट 2020-21 द्वारा 29 जून को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोयला उत्पादन के क्षेत्र में झारखंड चौथे स्थान पर हैं। वही प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ़, दूसरे स्थान पर ओडिशा एवं तीसरें स्थान पर मध्यप्रदेश हैं। पिछलें सत्र में कोकिंग कोल का 99.11 प्रतिशत उत्पादन झारखंड से हुआ हैं।