नियोजन की मांग पर डेको के पूर्व मजदूरों ने अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम किया

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : डेको आउटसोर्सिंग के पुराने कर्मियों ने गुरुवार को ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह में संचालित अम्बे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर अंबे कंपनी का चक्का जाम किया। चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व कर रहें आशाकोठी खटाल निवासी जयप्रकाश यादव ने कहा प्रतिमिकता के आधार पर अम्बे कंपनी डेको के पूर्व 150 कर्मियों को नियोजन दे। डेको कंपनी के चले जाने के बाद डेको के स्थानीय मजदूर बेरोजगारी की मार झेल रहे है। इन मजदूरों को घर परिवार चलना मुश्किल हो गया है।

बाघमारा पुलिस के साथ आंदोलकारियों की हुई बकझक

जयप्रकाश ने बताया अम्बे कंपनी ने डेको के पूर्व कर्मियों को नियोजन देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अम्बे प्रबंधन ने इन मजदूरों के साथ वादाखिलाफी किया और आज तक नियोजन नहीं दिया। इसलिए आज अंबे कंपनी का चक्का जाम किया गया। इस दौरान डेको के पूर्व कर्मियों ने जमकर नारेबाजी किया। चक्का जाम की सूचना पर बाघमारा पुलिस मौके पर पहुची लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान चक्का जाम कर रहें लोगों के साथ पुलिस की बकझक भी हुई। दोपहर अंबे कंपनी के अधिकारी के साथ डेको के पूर्व कर्मियों के साथ वार्ता हुई। जिसमें अंबे अधिकारी ने पुनः 28 जुलाई को वार्ता करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्का जाम कार्यक्रम स्थगित हो गया। जयप्रकाश यादव, धनंजय कुमार, राजेश दास, निर्मल कुमार, दिलीप चौहान, पवन यादव, कुंदन चौहान, सूरज चौहान, अभय चौहान, विजय चौहान, नंदलाल चौहान, मो नलिम, रोहित यादव, शंकर कुम्हर, छोटू कुमार, राम मोहन चौहान, गणेश बेलदार, राजेश चौहान, दुर्गा चरण रवानी आदि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन