अंतरराज्यीय वाहन चोर आरिफ गिरफ्तार, दिल्ली से चुराईं 50 फार्च्यूनर, 50 इनोवा

0
fastlive news

नोएडा। दिल्ली सहित नोएडा-एनसीआर से सैकड़ों वाहनों की चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित अंतरराज्यीय वाहन चोर को सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर जांच के दौरान मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान मुरादाबाद निवासी आरिफ हुसैन के रूप में हुई है। देश के कई वाहन चोर गिरोह का सदस्य रहा आरिफ वर्तमान में मोहम्मद अली जैदी गिरोह का सदस्य था और प्रदेश के कई हिस्सों में चार पहिया वाहनों की चोरी करता था। आरोपित के पास से चोरी की एक इनोवा कार बरामद हुई है। यह कार बंटी, अली, सतीश और आसिफ के साथ मिलकर दिल्ली के गोविंदपुरी से चुराई थी।

कुछ दिन पहले चोरी की कार उसे डेढ़ लाख रुपये में बेची गई थी। आरिफ ने कार को दिल्ली के मयूर विहार की एक प्राइवेट पार्किग में खड़ा कर दिया था। कुछ दिन पहले गिरोह से जुड़े कुछ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को वांछित आरोपित कार को दिल्ली से मुरादाबाद लेकर जा रहा था। आरिफ को कार मुरादाबाद में विनय ठाकुर उर्फ सलीम खान को बेचनी थी। आरोपित ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर से 50 फाच्र्यूनर और 50 इनोवा कार चोरी कर चुका है। इसमें से अधिकतर गाडि़यां अली और बंटी की मदद से चोरी की गई हैं। चोरी की सभी गाडि़यां सलीम खान को बेच दी जाती थी, जिसे बाद में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित अन्य जगह भेज दी जाती थी।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि गिरफ्त में आया आरोपित देशभर में मौजूद सभी वाहन चोर गिरोह के संपर्क में रहता था। कुछ दिन पहले लखनऊ में सैकड़ों कारों की चोरी हुई थी, उसमें भी आरिफ वांछित था। जल्द ही इनपुट के आधार पर अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरिफ ने कबूल किया जो गाड़ी वह मुरादाबाद ले जा रहा था, उसमें पंजाब नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। आरिफ के खिलाफ दिल्ली, लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
– एजेंसी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन