पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पर सीएम योगी ने अखिलेश को घेरा

0
fastlive news

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाए गए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे को लेकर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को घेरा है।
सीएम योगी ने बीजेपी कार्य समिति की बैठक के दौरान अखिलेश पर हमला बोलते हुए उनकी मानसिकता पर ही सवाल खड़े कर दिए।
दरअसल, आगरा में एसपी के विरोध प्रदर्शन में नारेबाजी करते हुए लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पता नहीं कैसी मानसिकता, सुरक्षा एजेंसियों तक पर नहीं भरोसा: सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाने के अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी करारा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि एक जिम्मेदार नेता किस तरह की मानसिकता दिखाता है जब वह कहता है कि उसे यूपी की सुरक्षा एजेंसियों पर कोई भरोसा नहीं है।
‘SP कार्यकर्ताओं ने लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे’
सीएम योगी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगरा में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। आप कल्पना कर सकते हैं कि वे राष्ट्रीय और राज्य की सुरक्षा के लिए किस तरह का ब्लू प्रिंट रखते हैं।
लव जिहाद कानून पर स्टैंड क्लियर, बदनाम करने की हो रही कोशिश: सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ तथाकथित बुद्धिजीवी हैं जो हमारी सकारात्मक पहल (लव जिहाद कानून) को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। हमें उन्हें यह दिखाने की जरूरत है कि हम पहले दिन से जो कह रहे थे वह पूरी तरह सच था। ऐसी तमाम घटनाओं का पर्दाफाश कर हमने अपना स्टैंड साबित किया है।
क्या है पूरा मामला?
आगरा में समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। नारेबाजी करते हुए लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगरा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन