
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : ब्लॉक टू क्षेत्र में संचालित बेनीडीह स्थित अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा प्रदूषण फैलाने के खिलाफ आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को कंपनी का कार्य 5 घंटे बाधित कर दिया। इस दौरान सूचना मिलने पर बाघमारा थाना के प्रशिक्षु दरोगा प्रमोद कुमार पहुंचे ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन प्रदूषण फैलाने के मामले में ग्रामीणों की प्रमोद के साथ बकझक भी हुई। जिसके बाद अम्बे कंपनी के अधिकारी अभिजीत मंडल मुखर्जी ने कंपनी कार्यालय के बाहर ग्रामीणों से वार्ता किया। वार्ता में पराजित ने तत्काल पानी छिड़काव कर कार्य करने व प्रदूषण कंट्रोल करने के आश्वासन ग्रामीणों को दिया। पराजित ने ने ग्रामीणों से कहा प्रदूषण कंट्रोल नहीं हुआ तो सारी जिम्मेवारी मेरी होगी। संतोषप्रद वार्ता के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। कंपनी का कार्य पुनः शुरू हो गया।वार्ता में अम्बे अधिकारी अभिजीत मंडल, असीम मुखर्जी, प्रशिक्षु दरोगा प्रमोद कुमार एवं ग्रामीणों में लालू मुखर्जी, लखित यादव, हुसैन अंसारी, शंकर चौहान, रौनक हुसैन, मुकेश विश्वकर्मा, टूना रविदास, संतोष चौहान, तय्यब खान, गंगा चौहान समेत जयरामडीह, पिनलगाडिया, बिराजपुर, खोखिबिघा, लुतिपहाड़ी, नदखुरकी, तेलोटांड़ बस्ती आदि के ग्रामीण शामिल थे।
